डीएनबी भारत डेस्क
नूरसराय (नालंदा)। प्रखंड के दहपर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन के बाद आठवें दिन विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। समापन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचते रहे। कथावाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्श मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कथा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा तथा श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह और भंडारे में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि ज्योति एवं कांग्रेस नेता दिलीप कुमार ने हाई स्कूल दहपर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा एवं समस्त सनातन प्रेमियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के सहयोग से कथा महोत्सव और विशाल भंडारे का सफल आयोजन संभव हो सका। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। स्वयंसेवक पूरे दिन प्रसाद वितरण एवं व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। आयोजन के समापन के साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन के सफल समापन पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।इस भंडारे में मुख्य पुजारी प्रवीण कुमार सिन्हा नम्रता सिन्हा सुलेखा सिन्हा अमाया सिन्हा अरविंद कुमार सिन्हा के अलावे मुख्य कार्यकर्ता सिंटू सिंह चिक्कू सिंह फंटूश सिंह अमन कुमार विजय प्रसाद नीतीश महतो प्रदीप महतो पिंटू प्रसाद लड्डू जी शेखर मुखिया पप्पू मुखिया तन्नू सिंह डॉ रमाकांत कुमार मौजूद रहे
डीएनबी भारत डेस्क