नालंदा: राजकीय मलमास मेला में शाही स्नान में विभिन्न आखाड़ों के साधु संत ,महात्मा का आना हुआ शुरू, जिला प्रशासन विशेष रूप से किया सुरक्षा व्यवस्था,विधि व्यवस्था सुदृढ़, सीसीटीवी से हो रही है निगरानी

DNB Bharat Desk

विश्व प्रसिद्ध राजगीर मलमास मेले में आज पहला शाही स्नान है। मलमास मेले में शाही स्नान की शुरुआत सुबह 6 बजे से हुई, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। हर अखाड़े के साथ एक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है।

- Sponsored Ads-

 अनुमान के मुताबिक, शाही स्नान में अलग-अलग अखाड़ों, श्रद्धालुओं समेत करीब 1 लाख लोगों के आने की संभावना है। शाही स्नान को लेकर साधु-संतों समेत श्रद्दालुओं का आना जारी है। श्रद्दालुओं को लाइन में लगाकर पवित्र कुंड तक पहुंचाया जा रहा है। मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए जिला और मेला प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद तैयारियां की हैं।

नालंदा: राजकीय मलमास मेला में शाही स्नान में विभिन्न आखाड़ों के साधु संत ,महात्मा का आना हुआ शुरू, जिला प्रशासन विशेष रूप से किया सुरक्षा व्यवस्था,विधि व्यवस्था सुदृढ़, सीसीटीवी से हो रही है निगरानी 2शाही स्नान की विधिवत शुरुआत उदासीन अखाड़े से हुई। इसके बाद विभिन्न अखाड़ों और संप्रदायों के साधु-संतों का जत्था स्नान के लिए निकलेगा। इस भव्य शाही स्नान में मुख्य रूप से खाक चौक, बड़ी संगत, धनियां पहाड़ी संगत, रजौली संगत, कैलाश आश्रम, कबीर पंथी, फलाहारी बाबा और सखी संप्रदाय के झुनकिया बाबा सहित विभिन्न अखाड़ों के महंत और साधु-संत शामिल होंगे।

 नालंदा: राजकीय मलमास मेला में शाही स्नान में विभिन्न आखाड़ों के साधु संत ,महात्मा का आना हुआ शुरू, जिला प्रशासन विशेष रूप से किया सुरक्षा व्यवस्था,विधि व्यवस्था सुदृढ़, सीसीटीवी से हो रही है निगरानी 3साधु संतों शाही स्नान के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं के खूब सराहना की। पूरा कुंड क्षेत्र में शाही स्नान के मद्देनजर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। देर शाम तक लाखों श्रद्धालुओं का राजगीर कुंड में शाही स्नान करने की संभावना जताएं गई हैं।दोपहर के बाद इसके आंकड़े जारी किए जाएंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article