हजरत मोहम्मद साहब की जयंती पर बेगूसराय में निकाला गया जुलूस, अमन और शांति का दिया पैगाम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगुसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुश्लिम आवाम व युवाओं, छात्र छात्राओ दुवारा जुलुस निकाला गया। जुलुस के साथ मुस्लिम भाइयों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर जुलुस में शामिल हुए। जुलुस को बेगमसराय के मस्जिद से युवा, बच्चे छात्र, बुजुर्ग ने l एनएच 28 के झमटिया चौक होते हुए, बछवाड़ा बाजार, थाना रोड होते हुए फिर मस्जिद पहुंचा। रास्ते में लोगो ने हजरत मोहम्मद के नारे लगाए।

- Sponsored Ads-

जुलुस का नेतृत्व मौलाना तौकीर रजा व मौलाना हजरत शाहनवाज हुसैन साहब कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनियां के आवामो को आपसी भाई चारा, प्रेम सौहार्द और अमन का पैगाम दिया था। आज हमलोग को भी उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। मौके पर मो अलाउद्दीन, मो कलाम, मो हैदर, मो अख्तर, मो अजीम, मो तस्लीम, आलमगीर, अनवर, काशिम, समसुल, इकवाल, इदरीश समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

बछवाड़ा, बेगूसराय से देवेंद्र कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article