भगवानपुर: औगान में मां सुभाषिणी शक्तिपीठ पर पांच दिवसीय पूजा सह मेला का आयोजन, 7 नवंबर से शुरू होगा धार्मिक अनुष्ठान

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के औगान गांव स्थित मां सुभाषिणी शक्तिपीठ में मां काली पूजा के अवसर पर 7 नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा सह मेला का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पूजा सह मेला आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के दौरान कलश शोभायात्रा, माता जागरण, निशा पूजा, मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

- Sponsored Ads-

समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 7 नवंबर, शनिवार को कलश शोभायात्रा, माता जागरण एवं पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 8 नवंबर, रविवार को रात्रि 12 बजे से निशा पूजा एवं मां भगवती के दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित है।

भगवानपुर: औगान में मां सुभाषिणी शक्तिपीठ पर पांच दिवसीय पूजा सह मेला का आयोजन, 7 नवंबर से शुरू होगा धार्मिक अनुष्ठान 2वहीं, 9 नवंबर, सोमवार को प्रथम मेला लगेगा। इस दौरान दोपहर 3 बजे से मेला और रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10 नवंबर, मंगलवार को द्वितीय मेला, 11 नवंबर, बुधवार को तृतीय मेला लगेगा। दोनों दिन दोपहर 3 बजे से मेला और रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम के अंतिम दिन 12 नवंबर, गुरुवार को पवित्र तीर्थ धाम सिमरिया में गंगा नदी के तट पर कलश विसर्जन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा।

भगवानपुर: औगान में मां सुभाषिणी शक्तिपीठ पर पांच दिवसीय पूजा सह मेला का आयोजन, 7 नवंबर से शुरू होगा धार्मिक अनुष्ठान 3पूजा सह मेला आयोजन समिति में अध्यक्ष पंकज चौधरी, सचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष चिंटू चौधरी और संयोजक कुंदन कुमार हैं। आयोजन में पंचायत समिति सदस्य (क्षेत्र संख्या 12) टुनटुन कुमार, वार्ड सदस्य (वार्ड संख्या 14) दीपक कुमार तथा शिक्षक रजनीश कुमार चौधरी विशेष सहयोग कर रहे हैं।

समिति एवं समस्त औगान ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना एवं मेले में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article