डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के डीह पर आयोजित दुसरे दिन के श्रीमद्भागवत कथा रहस्य के दुसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।कथा वाचिका कंचन दिदी के द्वारा श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों, उनके द्वारा मनुष्य के लिए करने योग्य अच्छे अच्छे उपदेशों के द्वारा समाजीक संरचनाओं को बनाए रखने के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
कथा वाचिका कंचन दिदी ने आज के समाज में हो रहे विकृतियों से युवाओं, युवतियों को वचने और सभ्य समाज,शुंनदर समाज कि अवधारणा को बनाए रखने में भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने की अपील को भी की। मौके पर पूर्व सरपंच संजय सिंह, मनटुन सिंह, प्रमोद झा समेत सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट