समस्तीपुर: 50 साल पुराने रेलवे ओवरब्रिज की होगी मरम्मत, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर SDO ने की बैठक

DNB Bharat Desk

08.06.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में समस्तीपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की मरम्मत से उत्पन्न यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्तीपुर सदर प्रखंड के परिवहन अभिकर्ता, खाद्यान्न व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि, सभी एलपीजी वितरक, पेट्रोल पंप संचालक तथा अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

बैठक का मुख्य उद्देश्य समस्तीपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की वर्तमान स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना एवं ROB  पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन बाधित होने से वैकल्पिक मार्ग का प्रबंधन था। ओवरब्रिज के 50 वर्ष से अधिक पुराना होने तथा उसकी संरचनात्मक स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। ऐसी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को खाद्यान्न, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए वैकल्पिक परिवहन एवं आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।

समस्तीपुर: 50 साल पुराने रेलवे ओवरब्रिज की होगी मरम्मत, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर SDO ने की बैठक 2अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि ओवरब्रिज के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में कुछ समय लग सकता है, इसलिए सभी संबंधित एजेंसियों एवं आपूर्ति से जुड़े हितधारकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने सभी परिवहन अभिकर्ताओं, खाद्यान्न व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों, एलपीजी वितरकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाए तथा आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

समस्तीपुर: 50 साल पुराने रेलवे ओवरब्रिज की होगी मरम्मत, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर SDO ने की बैठक 3बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की नियमित एवं सुचारु आपूर्ति बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।अनुमंडल प्रशासन द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी स्थिति में जनसुविधा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

Share This Article