बकरीद पर्व को लेकर भगवानपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसआई राहुल कुमार ने की।

- Sponsored Ads-

बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बकरीद पर्व को लेकर भगवानपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित 2इस अवसर पर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों ने भाग लेते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बकरीद पर्व को लेकर भगवानपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित 3बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है और इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।बैठक में एसआई राहुल राज, एएसआई अभिषेक रंजन, इन्द्रदेव राय, यशवंत चौधरी, रामचंद्र पासवान, आदित्य कांत शर्मा, सज्जाद आलम, जाहिद अफसर, नीरज राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article