बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए समाज के सभी तबके को साथ लेकर चलना होगा – डा लक्ष्मण यादव

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए समाज के सभी तबके को साथ लेकर चलना होगा। एक खास वर्ग की विचार धारा ने इस देश को कमजोर किया है। आज कमजोर वर्गों को आगे आना होगा, शिक्षित लोगों को पढ़ना होगा और लोगों को प्रेरित भी करना होगा। उक्त बातें मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया – 2 पंचायत के रुपनगर गांव वार्ड नंबर – 3 में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 136 वीं जयंती सह मूर्ति अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह पूर्व प्राध्यापक दिल्ली विश्वविद्यालय प्रो डॉ लक्ष्मण यादव ने कहा। प्रो लक्ष्मण ने कहा कि केवल डीजे बजाकर जयभीम कहने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हमको पढ़ना होगा। इसलिए आज जात को नहीं जमात जोड़ने और बनाने की आवश्यकता है।

वहीं इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव पासवान की अध्यक्षता में ढोल नगाड़े, बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें 3 विद्यालय की छात्र- छात्राओं एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण अभिभावकों के साथ नौजवानों का भी जोश देखने को मिला। दूसरी पाली में मंचीय कार्यक्रम किया गया। जिसका संचालन अशोक पासवान ने किया। इस अवसर पर आदमकद मूर्ति का अनावरण दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ लक्ष्मण यादव,

बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए समाज के सभी तबके को साथ लेकर चलना होगा - डा लक्ष्मण यादव 2डॉ रामाज्ञा राय शशिधर, एडीएम बृज किशोर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला परिषद बेगूसराय अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, समाजसेविका साहिमा खातून, खुशबू कुमारी, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी नवनीत भारती, डॉ संजय कुमार, डॉ शिवनंदन पासवान, आडिटर सन्नी कुमार ऑडिटर, अनुश्रवन समिति बेगूसराय सदस्य अकिल अख्तर के द्वारा किया गया। मंचीय कार्यक्रम के पूर्व आनंद कुमार के निर्देशन में स्वागत गीत के साथ – साथ प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति की गई। वही भंते बुद्ध प्रकाश ने अंधविश्वास विरोधी कार्यक्रम द्वारा जादू दिखाकर पर्दाफाश किया गया।

बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए समाज के सभी तबके को साथ लेकर चलना होगा - डा लक्ष्मण यादव 3इस अवसर पर विषय प्रवेश कराते हुए बीएचयू हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ रामाज्ञा राय शशिधर ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की हिफाजत जरूरी है। संविधान अभी खतरे में है इस देश के युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। वहीं इस अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार राजा, जिला पार्षद नीतीश कुमार, उपमुखिया सुदिन पासवान, सुजीत कुमार, सुबोध पासवन, नेता छोटी कुमार, सुबोध कुमार, शिक्षक राजेश रजक, राधे पासवान, रॉबिन कुमार, पुतुल कुमार, सुरेंद्र दास, विद्यासागर ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article