सामाजिक कार्यकर्ता की पत्नी किरण देवी के निधन पर लोगो ने जताया शोक

DNB Bharat Desk

खोदाबंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मेघौल निवासी व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता हीरा प्रसाद सिंह की 62 वर्षीय धर्म पत्नी किरण देवी का निधन लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात्रि 11:00 बजे के करीब उनके आवास पर हो गया । किरण एक धर्म परायण महिला थी और विगत एक वर्षों से बीमार चल रही थी। इनके निधन का समाचार सुनते ही अहले सुबह सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ उनके आवास पर जमा हो गई ।

- Sponsored Ads-

लोगों ने किरण का अंतिम दर्शन किया और शोक संतप्त स्वजनों को सांत्वना दिया। किरण के देवी एक धर्म परायण महिला थी। उनके निधन पर मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, पूर्व मुखिया अनिल प्रसाद सिंह ,पैक्स अध्यक्ष कृष्ण नारायण सिंह , अरुण कुमार सिंह धीरेंद्र प्रसाद सिंह ,जदयू नेता अमरेंद्र प्रसाद सिंह, राम चरित्र मानस संघ के प्रचारक रामेश्वर पासवान, सहित अनेक धार्मिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढ़स  बंधाया है। मृतका अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई है इनका अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर सिमरिया गंगा घाट पर किया गया ।मुखाग्नि इनके एकमात्र पुत्र राधा प्रसाद सिंह ने दिया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक  मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article