डीएनबी भारत डेस्क
डा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।रजाकपुर पंचायत भवन में मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान की अध्यक्षता में अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाया गया।इसमें उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान,पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार,मो इसामुल,मो अमजद, श्रवण यादव राजद आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं अर्जक संघ एवं अंबेडकर सेवा संस्थान बगरस थान सिंह के बैनर तले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर अर्जक संघ के पूर्व राष्ट्रीय समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार,पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी,दीपक कुमार, अरविंद कुमार दास, अनिल पासवान आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।वहीं रजाकपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद नावकोठी के द्वारा सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाया गया।इस दौरान पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने अपने संबोधन में लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया।
वहीं संजीव सिंह, चन्द्रभूषण चौधरी, रौशन कुमार,गणेश महतो,अमर कुमार, अनुभव कुमार,राजेंद्र शर्मा व जितेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित किया।पीर नगर गम्हरिया में यंग ब्रिगेड के द्वारा नि:शुल्क बलिदानी मेजर अरविंद बजाला पाठशाला में अंबेडकर की जयंती मनाया गया।संस्था के अध्यक्ष अमन कुमार ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि बाबा साहब का उद्देश्य समाज से विषमता को जड़ से उखाड़ फेंकना था। शिक्षक भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट