शिक्षक आंदोलन के ‘भीष्म पितामह’ को नमन: स्व. बृजनंदन शर्मा को शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक शिक्षक संघ भवन लोहियानगर में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व.शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

- Sponsored Ads-

श्रद्धांजलि सभा में जिला के प्रधान सचिव उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा ने जीवनभर शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष किया, जिसका लाभ शिक्षक समाज को मिला। उन्होंने कभी शिक्षकों के अधिकारों से समझौता नहीं किया और उन्हें उनके दायित्वों का भी लगातार बोध कराते रहे।शर्मा शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे। उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज मजबूती से पहुंचाई, जिससे सरकार को भी उनकी बातों को मानना पड़ता था। शिक्षा जगत में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षक आंदोलन के वे भीष्म पितामह थे।

शिक्षक आंदोलन के 'भीष्म पितामह' को नमन: स्व. बृजनंदन शर्मा को शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 2

अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि उन्होंने न केवल शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाया बल्कि संगठन को मजबूत बनाने में भी सशक्त भूमिका निभाई।कार्यालय मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि  वह सिर्फ शिक्षक नेता ही नहीं थे बल्कि शिक्षकों के राजनीतिक व वैचारिक मार्गदर्शक थे। कार्यक्रम की अध्यक्ष ज़िला अध्यक्ष अशोक चौधरी व मंच संचालन कार्यालय मंत्री मनोज कुमार ने की। श्रद्धांजलि सभा में रईस उद्दीन,अशोक,गोपाल,अनिल,राम शंकर,सुमन,शैलेन्द्र,विश्वनाथ,विजय,राम पदारथ, अभय, शंभू, प्रभात, रानी, सुरेश, शंकर, अरुण, देवनीति, उषा,निर्मला, नूतन,मंजू,लक्ष्मी आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article