नहीं रहे अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन शर्मा, हैदराबाद में ली आखिरी सांस

DNB Bharat Desk

बिहार भाजपा के लिए बहुत दुखदाई खबर आ रही है। जिसमें अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन शर्मा का बुधवार को हैदराबाद में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पेट से संबंधित बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था।

पिछले दो महीने से ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण वे हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे जहां आज सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले दो महीने से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 2010 में बनें थे पहली बार भाजपा के टिकट पर अरवल से विधायक 2010 में अरवल से बने थे विधायक। वह पटना जिला के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नीमा गांव के निवासी थे।

नहीं रहे अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन शर्मा, हैदराबाद में ली आखिरी सांस 2उनके निधन कि खबर मिलते ही अरवल में भाजपा के कार्यकर्ता में शोक की लहर दौर गई है। उनके निधन की खबर पर बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व एमएलसी लाला बाबू प्रसाद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के एक मजबूत प्रहरी पूर्व विधायक चितरंजन कुमार का निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति है।

Share This Article