वीरपुर के पाल कालीन मां काली मंदिर परिसर में यात्री पड़ाव का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

DNB Bharat Desk

वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 4 में अवस्थित पाल कालीन मां काली मंदिर के प्रांगण में 8 लाख 25 हजार रुपए की लागत से नव निर्मित यात्री पराव का जीला पार्षद शिल्पी कुमारी के द्वारा समारोहपूर्वक किया गया। इस संबंध में जीला पार्षद शिल्पी कुमारी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस यात्री पड़ाव का निर्माण कराया गया है।

- Sponsored Ads-

लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब इसके निर्माण से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आमजनों को ठहरने एवं विश्राम की समुचित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

वीरपुर के पाल कालीन मां काली मंदिर परिसर में यात्री पड़ाव का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा 2मौके पर समाजसेवी सह राष्ट्रीय तैराक रौशन चौरसिा, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, नीरज सिंह, मनोज चौरसिया, नकुल सहनी, संजीत सिंह, जितेंद्र चौरसिया, राजदेव चौरसिया, राकेश चौरसिया, शुभम मालाकार, विकास चौरसिया, मिथुन महतों, कुंदन चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, बाबुल महतों, राजेश ठाकुर, छोटू महतों, संतोला देवी, रोहित मालाकार, अमन चौरसिया, भूइधर महतों, रामाशीष पासवान समेत कई अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share This Article