नालंदा में कई साल बाद ओलावृष्टि, बारिश से बाजारों में पसरा सन्नाटा।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में रविवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से बाजार में सन्नाटा पसर गया।
लोग दुकानों में छिपकर बचाव करते नजर आए। करीब एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओले गिरने से मौसम ठंडा हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई वर्षों बाद ऐसी ओलावृष्टि देखने को मिली।
डीएनबी भारत डेस्क