समस्तीपुर: गैस सिलेंडर की जानकारी लेने गए बुजुर्ग के साथ मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती,पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर स्थित बुद्ध गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की स्थिति जानने पहुंचे एक बुजुर्ग का आरोप है कि इनके साथ एजेंसी संचालक और कर्मियों ने मारपीट की। जख्मी बुजुर्ग शहर के बहादुरपुर मोहल्ला के विमल प्रसाद गुप्ता हैं। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना नगर पुलिस को दी मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में बुजुर्ग के पुत्र विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके गैस सिलेंडर का डीआईसी नंबर आने के बावजूद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उनके पिता आज गैस गोदाम पर भी गए थे उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया और कार्यालय पर जाकर स्थिति की जानकारी लेने को कहा गया। जब वह पूर्जा से संबंधित जानकारी के लिए गैस एजेंसी के कार्यालय बायपास रोड पर गए, तो वहां के मालिक अजय मंडल और कर्मियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही उन्हें कार्यालय कक्ष में ही बंद भी कर दिया। हालांकि जब लोगों को मामले की जानकारी मिली, तो मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से उठाकर सदर अस्पताल लाया है।

समस्तीपुर: गैस सिलेंडर की जानकारी लेने गए बुजुर्ग के साथ मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती,पुलिस जांच में जुटी 2जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी पुलिस के 112 नंबर टीम को दी गई है, जो जांच के लिए मौके पर पहुंचे भी थे।घटना की सूचना पर पहुंची 112 नंबर टीम के जमादार भोला सिंह ने बताया कि बुद्ध गैस एजेंसी के कार्यालय पर बुजुर्ग के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। बुजुर्ग को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। अभी बयान नहीं लिया जा सका है। बुजुर्ग की स्थिति अच्छी नहीं है। बयान लेने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article