नालंदा : विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वाले कर रहे थे दहेज की मांग

DNB Bharat Desk

 

बिहार थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा डीह गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतका की पहचान मोनू यादव की पत्नी 22 वर्षीय रूनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सास-ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से मारपीट की घटनाएं बढ़ गई थीं। रूनी ने कई बार अपने परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी थी, लेकिन परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। घटना से कुछ दिन पहले, रूनी ने अपने भाई सोनू यादव को फोन कर मदद मांगी थी और मायके जाने की इच्छा जताई थी।

नालंदा : विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वाले कर रहे थे दहेज की मांग 2जब उसका भाई उसे लेने आया, तो सास-ससुर ने उसे जाने से रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि जब वे सूचना मिलने पर गांव पहुंचे, तो रूनी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने ससुराल पक्ष पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article