डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुआ है जहां एक नाबालिक लड़की के साथ दो दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद लोगों ने दोनों दरिंदों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों दरिंदों ने एक नाबालिक लड़की को घर से बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

हालांकि नाबालिक लड़की ने चिल्लाना शुरू किया तो चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके पास दौरा तो दोनों दरिंदों को मौके वारदात पर पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस घटना से नाराज लोगों ने रतनपुर थाना पहुंचकर दोनों आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर जमकर घंटे तक हंगामा किया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। इस दौरान स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोरी मानसिक रूप से दिव्यांग बताई जा रही है। आरोप है कि उसकी इस स्थिति का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नाबालिक लड़की के परिजनों ने रतनपुर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

हालांकि घटना की सूचना सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने रतनपुर थाना पहुंचकर दोनों आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर थाना पर काफी संख्या में लोग डटे रहे।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को छानबीन करते हुए उन्होंने बताया है कि एक नाबालिक लड़की के साथ दो व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया है। फिलहाल मेडिकल टेस्ट के लिए नाबालिग लड़की को सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
