नालंदा में भूमि विवाद बना जानलेवा: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौके पर मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

हरनौत थाना क्षेत्र के फलहनवा गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय धुरी सिंह के 48 वर्षीया पुत्र चंद्रदीप प्रसाद के रूप में की गई है । 

परिवार वालों ने बताया कि गोतिया घटना उस वक्त हुई जब चंद्रदीप प्रसाद धान की फसल काटकर खलिहान में पुंज लगा रहे थे।इसी दौरान भूमि विवाद को लेकर उनके गोतिया पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोषित भतीजे ने गोली चला दी, जिससे एक गोली चाचा चंद्रदीप प्रसाद के चेहरे पर लग गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

नालंदा में भूमि विवाद बना जानलेवा: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौके पर मौत 2मृतक की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व तीन बीघा जमीन का आपसी बंटवारा हो चुका था। इसके बावजूद आरोपित पक्ष ने करीब तीन बीघा जमीन अपनी बहू के नाम करा ली थी। अब एक कट्ठा जमीन पर भी जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। सोमवार को जब उनका पति उसी जमीन के धान की फसल को खलिहान में सहेज रहे थे, तभी गोतिया पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया और गोली मार दी।घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 

नालंदा में भूमि विवाद बना जानलेवा: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौके पर मौत 3ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर हरनौत थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच में मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article