वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, घर से नकदी व जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार

DNB BHARAT DESK

वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या

डीएनबी भारत डेस्क   

समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना के बिरनामा पंचायत अन्तर्गत सुपौल वार्ड 4 में बदमाशों ने एक वृद्ध महिला का गला दबाकर हत्या करने के साथ घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना बुधवार रात 1 बजे की बताई जा रही है पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर वरिष्ठ अधिकारी के देखरेख में जांच कर रही है। मृतिका की पहचान सुपौल निवासी विरेंद्र पांडेय उर्फ बालो पांडेय की पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में बताई गई है।

- Sponsored Ads-

वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, घर से नकदी व जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार 2

घटना के संबंध में मृतका के पति ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद मेरी पत्नी सो गई और हम अपने बगल वाले मवेशी वाले घर पर जाकर सो गए, रात करीब एक बजे जब आए तो देखे घर खुला है, पत्नी मृत पड़ी हुई हैं।

वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, घर से नकदी व जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार 3

घर से जेबर, नकदी सहित 5 लाख से अधिक की समान लूट लिया। उन्होंने कहा कि आशंका है कि लूटपाट के बिरोध पर यह हत्या की गई है। थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। वही पुलिस एक व्यक्ति को हिरास्त में लेकर पूछताछ कर रही हैवृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, घर से नकदी व जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार 4

वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, घर से नकदी व जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार 5

 

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article