वीरपुर में दबंगों ने महिला के उपर किया जानलेवा हामला

DNB Bharat

घायल महिला का पीएचसी वीरपुर में हो रहा है इलाज, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदर में दबंगों ने एक गरीब के घर में लगे छत ढालने के लिए लगे लकड़ी के सेंटिंग को बा जबरदस्ती ले जाने लगे। जिसे मना करने पर दबंगों ने महिला के साथ जमकर मार पिट किया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घायल महिला को स्थानिय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं घायल महिला की पहचान विधवा शांति देवी के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

घायल महिला की पुत्रवधु स्मिता कुमारी ने थाना पर पुलिस को बताया कि घर ढ़ालने के लिए घर में लगे सेंटिंग को दबंगों के द्वारा हटाया जा रहा था। जिसे मना करने पर उनकी सास के उपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article