नालंदा में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, शादी के नाम पर नाबालिग लड़कियों की बिक्री का खुलासा, राजस्थान से 3 नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद

DNB Bharat Desk

नालंदा के रहुई थाना पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया है। सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि 9 अप्रैल को बेसमक गांव निवासी सहदेव बिंद ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री और 13 वर्षीय भतीजी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

- Sponsored Ads-

मामले की गंभीरता को देखते हुए रहुई थाना में कांड दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।तकनीकी जांच में दोनों लड़कियों की लोकेशन राजस्थान के बीकानेर में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को वहां भेजा गया। नया शहर थाना क्षेत्र से दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाना क्षेत्र से आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजू और उसकी पत्नी अंजली कुमारी को गिरफ्तार किया।

नालंदा में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, शादी के नाम पर नाबालिग लड़कियों की बिक्री का खुलासा, राजस्थान से 3 नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद 2पूछताछ में खुलासा हुआ कि नालंदा के नूरसराय निवासी धनवंती देवी उर्फ शोभा ने लड़कियों को 3 लाख रुपये में शादी के नाम पर बेच दिया था।इसके बाद पुलिस ने राजगीर के ब्रह्मकुंड के पास छापेमारी कर धनवंती देवी और उसके सहयोगी पुरुषोत्तम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छत्तीसगढ़ के रायपुर की एक और नाबालिग लड़की को बरामद किया गया।सभी बरामद लड़कियों को बाल कल्याण समिति, बिहारशरीफ के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article