रत्नगर्भा बीहट की बेटी शिखारानी का कमाल: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अब नेशनल में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नगर परिषद बीहट का बीहट गांव जो विश्व के मानचित्र पर रत्नगर्भा बीहट के रूप स्थापित है। बीहट को खेल जगत का नर्सरी माना जाता है। यह हाल के दिनों अपने अनेकों रत्नों को लेकर राज्य और राष्ट्र स्तर पर स्थापित किया है। 

- Sponsored Ads-

जिस गत सप्ताह में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 70वीं बीपीएससी की घोषित परिणाम में बीहट ने असिस्टेंट प्रो बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, एसडीएम, आरडीओ, आरओ जैसी कई महत्वपूर्ण पदों को देकर राज्य और राष्ट्र स्तर पर बीहट का नाम स्थापित किया है। इसी कड़ी में रत्नगर्भा बीहट ने एक और बेटी शिखारानी को राज्य स्तर पर स्थापित कर अब राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए उसके बुलन्द हौंसलों को बल प्रदान किया है।

 बताते चलें कि शिखारानी जीरोमाइल ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीहट के टोला गुरुदासपुर जीरोमाइल ,वार्ड नंबर – 11 के सियाराम सिंह की पौत्री सुनील सिंह एवं पुष्पा कुमारी की पुत्री है। वह यह सफलता हाल में अख्तियारपुर मंझौली, विक्रम पटना में 36वीं बिहार राज्य शुटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल प्राप्त कर किया है। इसके साथ ही बिहार ही नहीं अपितु बेगूसराय जिले का नाम प्रथम स्थान पर देश स्तर के शूटिंग चैंपियनशिप में जोड़ने का काम किया है। इसके इस सफलता से समस्त नगर परिषद बीहट और बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

रत्नगर्भा बीहट की बेटी शिखारानी का कमाल: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अब नेशनल में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व 2 शिखारानी की यह जीत बिहार में महिला निशानेबाजी के बढ़ते स्तर को दर्शाता है और राज्य के खेल जगत में बेगूसराय जिले का नाम को रौशन करता है। शिखारानी के पिता सुनील सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 से 22 जून 2026 तक अख्तियारपुर मंझौली, विक्रम,पटना स्थित साकेत सिंह शूटिंग ऐकेडमी में शिखारानी 50 मीटर स्पर्धा में महिला सीनियर ग्रुप में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टीक निशाना साधा और प्रथम स्थान पाकर ऐतिहासिक जीत हासिल किया। इसके साथ ही बीहट की बेटी शिखारानी राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। जो समस्त नगर वासियों के लिए गौरव का विषय है। 

उल्लेखनीय इस ऐतिहासिक सफलता पर शिखारानी इसका श्रेय अपने बड़े भाई शुभम् कुमार, बहन शिक्षा कुमारी, माता पुष्पा कुमारी, पिता सुनील सिंह एवं रेंज ऑफिसर राजाराम राय और अपनी कठीन मेहनत को देती है। शिखारानी के इस ऐतिहासिक सफलता पर पूर्व मेयर उपेंद्र सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बेगूसराय श्याम सहनी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट, बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद, ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नप बीहट अवनीश कुमार, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी, प्रधान लिपिक राज कुमार, 

बेगूसराय खेल संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय रैफरी श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, अंतरराष्ट्रीय रैफरी पवन कुमार, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव सरोज कुमार, वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी रामविलास सिंह, अध्यक्ष बरौनी पत्रकार संघ बिपिन राज, निदेशक सह प्राचार्य मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट अशोक कुमार पासवान, जिला अध्यक्ष हम पार्टी पीयूष कुमार, अध्यक्ष आकाशगंगा डा कुन्दन कुमार, सचिव गणेश गौरव, कबड्डी खिलाड़ी नन्दन कुमार, शिक्षक सह कॉमेंटेटर दिलीप कुमार, सुजीत कुमार , होटल मीरा मोटल के संचालक राजीव कुमार, संवेदक विमल कुमार, राजू कुमार, अर्जुन सिंह, रवि कुमार, संतोष कुमार , नन्दन कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article