बिहार न्यायिक सेवा में 76वां स्थान प्राप्त करने वाली किरण को किया गया सम्मानित, लोगों से की ये अपील…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेटा बेटी में फर्क न करें, बेटियों को भी बेटे के बराबर मौका दें, आपका सर फख्र से ऊंचा जरूर होगा। हमारे समाज में अक्सर बेटियों को कहा जाता है कि प्रूफ करो कि यह कर सकते हो तो ही मौका दिया जायेगा अन्यथा घर में रहो। मुझे फख्र है कि मेरे माता पिता, सास ससुर ने अपने बेटे के बराबर माना और पति के सहयोग ने मुझे आज सफल होने का रास्ता दिखाया। उक्त बातें एक सम्मान समारोह के दौरान बिहार न्यायिक सेवा में 76वां स्थान प्राप्त करने वाली बेगूसराय की किरण कुमारी ने कही।

- Sponsored Ads-

दरअसल बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में 76वां स्थान प्राप्त करने पर किरण कुमारी को गढ़हरा समाज सेवा समिति ने सम्मानित किया। इस मौके पर किरण कुमारी के माता पिता, सास ससुर समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। किरण कुमारी की सफलता से एक तरफ जहां उनके मायके और ससुराल दोनों ही जगह पर हर्ष का माहौल है वहीं किरण को बधाई देने वालों की अभी भी कतार लगी हुई है।

विदित हो कि किरण बेगूसराय विनोदपुर निवासी पटना हाईकोर्ट वकील प्रशांत कुमार की पत्नी एवं बेगूसराय कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कुमार की पुत्रवधु हैं जो कि बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में 76वां स्थान प्राप्त किया है।

बरौनी, बेगूसराय से नीरज कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article