जीआरपी बरौनी ने विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच के दौरान भाड़ी मात्रा में किया शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार
डीएनबी भारत डेस्क
जीआरपी बरौनी थानाध्यक्ष इमरान आलम के द्वारा ट्रेन के माध्यम से मादक पदार्थ और शराब तस्करी करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी के लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जीआरपी पुलिस पदाधिकारी द्वारा बरौनी जंक्शन पर आने और जाने वाली सभी ट्रेनों में की जाने वाली सघन जांच अभियान और छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।
- Sponsored Ads-

हाल के दिनों में जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में बरौनी जंक्शन पर विभिन्न ट्रेनों में सघन चेंकिग अभियान के दौरान की लगभग 98 लीटर विदेशी शराब तथा 21 किलो 695 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई के लिए रेलवे न्यायालय भेजा गया।
- Sponsored Ads-
