समस्तीपुर में प्रचंड गर्मी को लेकर डीएम अलर्ट: अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, हीट स्ट्रोक से निपटने के दिए निर्देश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही प्रचंड गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने जिले के अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पतालों में मरीजों के इलाज, पेयजल, दवा उपलब्धता, इमरजेंसी सेवा, वार्ड की साफ-सफाई तथा गर्मी से बचाव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पतालों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी तत्परता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान सिविल सर्जन भी मौजूद रहे और अस्पतालों में चल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी जिलाधिकारी को दी।

समस्तीपुर में प्रचंड गर्मी को लेकर डीएम अलर्ट: अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, हीट स्ट्रोक से निपटने के दिए निर्देश 2डीएम ने विशेष रूप से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों के उपचार हेतु पर्याप्त दवा, बेड और मेडिकल टीम उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए तथा अस्पतालों में आने वाले मरीजों को त्वरित इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए।प्रशासन की इस सक्रियता को लेकर लोगों में राहत देखी जा रही है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सतर्कता बरतते हुए हालात पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article