एक बार फिर सीएम के काफिला के लिए पुलिस ने रोका एम्बुलेंस, करीब एक घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा मरीज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में एक बार फिर राजशाही अंदाज में पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला जब सीएम नीतीश के काफिला गुजरने के लिए पुलिस ने आम वाहनों के साथ ही एक एम्बुलेंस को भी करीब एक घंटे तक रोक दिया। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में एक गंभीर मरीज था जो इस दौरान बेहोश था। मरीज को फतुहा के एक निजी अस्पताल से लेकर पटना में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन सीएम नीतीश का काफिला गया से पटना लौट रही थी तो उनके काफिला के लिए पुलिस ने एम्बुलेंस को भी रोक दिया।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिसकर्मियों से गुहार भी लगाई कि एम्बुलेंस में गंभीर मरीज है और उसे इलाज की सख्त जरूरत है लेकिन पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस को जाने की इजाजत नहीं दी। इस दौरान मरीज जिंदगी और मौत से जूझता रहा। पूरा मामला राजधानी पटना के निकट फतुहा आरओबी के समीप की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article