बछवाड़ा थानाक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक की मौत चार घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत पिकअप एवं टैम्पो की जोरदार टक्कर।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कडी में एक बार फिर से तेज रफ्तार पिकअप भान ने टेंपो में जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गोधन के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृतक व्यक्ति की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताजपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय बुद्धू सिंह का पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि दीपक कुमार गांव से ही टेंपो पर सवार होकर बाराती बेगूसराय आ रहा था। तभी रानी गोधन के पास तेज रफ्तार पिकअप भान टेंपो में जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में टेंपो पर सवार टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि टेंपो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को लगी। मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर असपताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक कुमार सिंह पैसे से ड्राइवर था और गाड़ी चला कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article