साहेबपुरकमाल गंगा नदी में डुबने से दो मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत ज्ञानटोल स्थित गंगा नदी की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो मासूम बच्चे की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेवपुरकमाल थाना क्षेत्र के ज्ञानटोल स्थित गंगा नदी की है। बताते चलें कि दोनों मासूम बच्चे गंगा नदी में स्नान करने के लिए गया था उसी दौरान दोनों बच्चे नदी में डूब गया।

- Sponsored Ads-

साहेबपुरकमाल गंगा नदी में डुबने से दो मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत 2

डूबते देख लोगों ने भरसक दोनों बच्चे को बचाने का प्रयास किया लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण लोग नहीं बचा सका और दोनों बच्चे को डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचवीर पंचायत के फतेहपुर गांव में चीख पुकार मच गया। वही स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकालकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है।

दोनों मृतक की पहचान पंचवीर पंचायत के फतेहपुर गांव निवासी सत्यपाल महतो के 15 बर्षीय पुत्र मसुदन कुमार तथा बुलबुल चौधरी के 13 बर्षीय पुत्र हरेराम कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों बच्चे गंगा नदी ज्ञानटोल स्थित घाट पर नहाने के लिए पहुंचा। तभी तैरते तैरते गहरे पानी में चला गया। जिससे दोनों की डुबने से मौत हो गई।

दोनों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला किया हो-हल्ला की आवाज सुनकर जबतक स्थानीय लोग पानी में गोता लगाकर बच्चे को बचा पाते तबतक देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि 5 छात्र स्कूल जाने के लिए निकले थे और स्कूल नहीं पहुंचे और सभी रास्ते में ही गंगा नदी में स्नान करने लगा। और इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article