दो दिन पहले गंगा नदी में डूबे किशोरों का शव बरामद, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। खबर आ रही है कि बेगूसराय में दो शव बरामद हुआ है। हालांकि शव की पहचान हो गई है। बताया जाता है कि दोनों किशोर दो दिन पहले गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गए थे। बताया जाता है कि गढ़हरा थाना क्षेत्र के गढहरा गाछी टोला निवासी 12 वर्षीय अभिषेक और गंगा ब्रिज कॉलोनी निवासी प्रियदर्शन कुमार गंगा नदी में स्नान करने गए थे उसी दौरान उनका पैर फिसला और वे पानी में बह गए थे।

- Sponsored Ads-

उनके डूबने के बाद से ही गोताखोरों की टीम लगातार उनकी खोजबीन में जुटी थी लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। मंगलवार को एक किशोर का शव नजदीक के राम घाट से बरामद हुई तो दूसरे की जयनगर घाट से जहां वे नहाने के दौरान डूबे थे। दोनों किशोरों के शव की उनके परिजनों ने शिनाख्त की। शव के शिनाख्त के बाद चकिया थाना की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेगूसराय से डीएनबी भारत के लिए नीरज कुमार की रिपोर्ट

Share This Article