खोदावंदपुर में दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत एसएच 55 मुख्यपथ पर खोदावंदपुर बाज़ार की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में गुरूवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 04 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बेगूसराय जिला के रोसड़ा एसएच 55 मुख्य पथ पर खोदावंदपुर बाज़ार की।

वहीं घायल वाइक सवार की पहचान फ़फौत पंचायत के चकवा निवासी राम करण पासवान के पुत्र मोनू कुमार, उसका पड़ोसी रंजीत महतो के पत्नी प्रेमशीला देवी,  खोदावंदपुर निवासी अशोक चौधरी की पुत्री मनीषा कुमारी तथा दूसरी वाइक सवार मेंघौल निवासी संजय प्रसाद सिंह के पुत्र अमन राज के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगो ने सभी घायल को इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथिमिक उपचार उपरांत गंभीर रूप से जख्मी वाइक चालक अमन और मोनू को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बावत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमन वाइक लेकर अपने दोस्त से मिलने चलकी गांव जा रहा था। तभी घटना स्थल के समीप ठीक सामने से आ रहे वाइक सवार मोनू के बीच भीषण टक्कर हो गयी । जिस घटना में चार दो महिला एवं दो पुरूष गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

TAGGED:
Share This Article