समस्तीपुर: जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पत्नी को फोन कर कहा- ‘मुझे बचा लो, ये लोग मार रहे हैं’

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र में एक युवक की घातक हथियार से गला और सर पर वारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुसियारी निवासी महेंद्र महतो के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है। 

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि मृतक ने हत्या से पहले अपनी पत्नी को फोन कर स्वयं की हत्या किए जाने की बात कही थी । उसने पत्नी को केवल इतना कहा कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। मुझे बचा लो। इसके बाद फोन बंद हो गया। सभी परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हुई। इसी दौरान उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिए जाने की जानकारी मिली।

 समस्तीपुर: जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पत्नी को फोन कर कहा- 'मुझे बचा लो, ये लोग मार रहे हैं' 2पुलिस और ग्रामीण देर रात करीब दो बजे नदी किनारे पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला जा सका। बताया जाता है कि मृतक का शव कल्याणपुर थाना के बाघमारा गांव स्थित शांति नदी किनारे से बरामद किया गया। युवक जमीन की खरीद बिक्री का काम करता था। इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उसे कल देर शाम  तीन लोग घर से बुलाकर ले गया और फिर उसे एक होटल पहले खिलाया पिलाया गया और बाद में घातक हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बाद उसके शव को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article