बेगूसराय में एक महिला का शव पुलिस ने उसके घर से ही फंदे से लटका हुआ किया बरामद, मायके वालों ने पति पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक महिला का शव पुलिस ने उसके घर से ही फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। वहीं महिला के मायके वालों ने पति पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है।  घटना के बाद महिला के पति घर छोड़कर फरार हो गया है। वहीं महिला का फंदे से लटका हुआ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख तरैया गांव की है। मृत महिला की पहचान सांख तरैया गांव के रहने वाले नीतीश कुमार की पत्नी की गई है।

 घटना के संबंध में मृतका के मां बताया है कि बीती रात पुत्री के द्वारा फोन कर बताया है कि रविवार  सुबह हम मायके आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब उसे पूछे क्या बात है तो ज्योति कुछ नहीं बताइए और फोन काट दी। फिर दोबारा जब ज्योति को फोन किया तो पता चला कि ज्योति अब इस दुनिया में नहीं है। मां ने यह भी आरोप लगाया है कि घर में लड़का का अपने भाभी के साथ अवैध संबंध था। जिसका विरोध ज्योति कुमारी करती थी। इसी विरोध के कारण ससुराल वालों ने ज्योति कुमारी को गले में फंदा डालकर हत्या कर दी।

बेगूसराय में एक महिला का शव पुलिस ने उसके घर से ही फंदे से लटका हुआ किया बरामद, मायके वालों ने पति पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का लगाया आरोप 2फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।मौके पर मुफस्सिल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी एवं नीतीश कुमार का शादी 2003 में बड़ी धूमधाम से हुई थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article