नालंदा: बारात गए युवक की हर्ष फायरिंग में मौत, जयमाला के दौरान हुआ था हर्ष फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk


- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सारे थाना क्षेत्र इलाके की है ,जहां शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई। दरअसल बरहोग गांव निवासी ज्वाला महतो के पुत्र शंकर कुमार शादी थी और बुधवार की देर रात ही बरहोग गांव से नेरुत बारात गई थी।

नालंदा: बारात गए युवक की हर्ष फायरिंग में मौत, जयमाला के दौरान हुआ था हर्ष फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी 2जिसमें युवक त्रिलोकी कुमार भी शादी में शिरकत करने के लिए बारात में गया हुआ था। घटना के संबंध में मृतक के भाई त्रिवेणी कुमार ने बताया कि जयमाला के वक्त ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग होकर हो रही थी। इसी दौरान जयमाला मंडप के पास खड़े त्रिलोक कुमार को गोली लग गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक का परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या हर्ष फायरिंग के आड़ में की गई है।

नालंदा: बारात गए युवक की हर्ष फायरिंग में मौत, जयमाला के दौरान हुआ था हर्ष फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी 3वही इस घटना के बाद शादी समारोह में भागीदार जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई घटना की जानकारी मिलने पर सारे थाना पुलिस घटना स्तर पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है। वहीं स्थानीय पुलिस भी हर्ष फायरिंग में ही युवक की मौत की बात कह रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article