बछवाड़ा टोल प्लाजा के समीप फ़ास्ट टेग के लिए रुके मारुती कार से अपराधियों ने एक बैग सहित 25 लाख का जेवरात व् 20 हजार नगद लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के  बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशो ने मारूति कार से लाखों रूपये का जेबरात व नगद लेकर फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर पीड़ित वैशाली जिले के हाजीपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी सत्येन्द्र नारायण सिंह का पुत्र सुशांत शेखर ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मै अपने परिवार के साथ अपने घर से मारुती कार से शादी-समारोह में शामिल होने के लिए कटिहार जिले के कुर्सेला जाने के लिए निकले, मारूति कार में फास्ट टेंग लगाने के लिए बछवाड़ा थाना क्षेत्र के मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप रूके,और फास्ट टेंग करने वाले से बात किये, वो बोला मारूति साईड में कर दुकान पर आइए, जब हम फास्ट टेंग के दुकान पर पहुंचे तो उसी दौरान एक बाइक से दो लोग सवार होकर आए और दो चार मोटरसाइकिल खरीदने की बात करने लगे। मेरी पत्नी को उल्टी होने के कारण मारूति कार से निचे उतरी तो साथ ही मेरी बच्ची भी उतर गयी।

बछवाड़ा टोल प्लाजा के समीप फ़ास्ट टेग के लिए रुके मारुती कार से अपराधियों ने एक बैग सहित  25 लाख का जेवरात व् 20 हजार नगद लेकर हुआ  फरार 2उसी दौरान बाइक सवार ने मारूति कार के सीट पर से बैंग समेत बैंग में रखा करीब पच्चीस लाख रूपये का जेवरात व बीस हजार रूपया नगद लेकर फरार हो गया। दो बाइक सवार अपराधी एन एच 28 के रास्ते फतेहा के समीप भागा। उन्होंने पुलिस के समक्ष बताया कि जेवर में एक बड़ा हार,लेडीज अंगुठी, शादी समारोह में उपहार के लिए दो रिंग, दो मंगल सुत्र, चार कारा, तीन चैन समेत अन्य जेवरात बैग में था । घटना की सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस हरकत में आयी और एन एच 28 के किनारे जगह-जगह लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गयी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि टोल प्लाजा के समीप रूकी हुई मारूति कार से बाइक सवार बदमाशों ने जेवर व नगद लेकर फरार होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article