खगड़िया में हथियार के साथ तस्वीर,युवक गया जेल,एक हांथ में सेमी ऑटोमैटिक दुसरे में रेगुलर रायफल,सोशल मिडिया हुआ था वायरल

DNB Bharat Desk

खगड़िया में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया है। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हथियार को बरामद नहीं कर पाई है।

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया है। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तस्वीर में दिख रहे हथियार को बरामद नहीं कर पाई है। बताया जाता है कि एक हाथ में ऑटोमैटिक सेमी राइफल और दूसरे हाथ में रेगुलर राइफल लिए दिख रहा युवक जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव निवासी रामबालक सिंह का पुत्र मनीष कुमार उर्फ मुन्ना है।खगड़िया में हथियार के साथ तस्वीर,युवक गया जेल,एक हांथ में सेमी ऑटोमैटिक दुसरे में रेगुलर रायफल,सोशल मिडिया हुआ था वायरल 2

- Sponsored Ads-

जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाके के किसानों का आरोप है कि मनीष कुमार उर्फ मुन्ना के द्वारा इन दिनों फसल काटने वाले किसानों से रंगदारी मांगी जा रही थी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी। मामले में पिछले कई दिनों से पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।

खगड़िया में हथियार के साथ तस्वीर,युवक गया जेल,एक हांथ में सेमी ऑटोमैटिक दुसरे में रेगुलर रायफल,सोशल मिडिया हुआ था वायरल 3हालांकि एक साथ दो- दो राइफल जैसे घातक हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आई और छापेमारी कर रविवार की देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक तस्वीर में हथियार के साथ दिख रहे मनीष उर्फ मुन्ना के विरुद्ध मानसी थाना में पुलिस टीम पर हमला और मारपीट का केस दर्ज है। इधर सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने पर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

जेल में बंद छबिला यादव का है गुर्गा

बताया जाता है कि मनीष कुमार उर्फ मुन्ना अमनी गांव के रहने वाले कुख्यात अपराधी छबिला यादव गैंग का गुर्गा है। छबिला यादव फिलहाल जेल में बंद है। मामले में मानसी के थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद युवक की पहचान कर गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

खगड़िया संवादाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article