भगवानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर पर लदा 613 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि समसा–पिपरा मुख्य पथ पर मुबारकपुर शिवगंज के पास एक ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पीडब्ल्यूडी पथ के किनारे खड़े ट्रैक्टर संख्या BR 27 G 3419 की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी हुई थी। जांच के दौरान ट्रैक्टर से ऑफिसर चॉइस कंपनी के 180 एमएल के टेट्रा पैक के 2256 पीस (47 कार्टून) तथा ग्रीन मार्क के 180 एमएल के 1152 पीस (24 कार्टून) बरामद किए गए।

भगवानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर पर लदा 613 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार 2 कुल मिलाकर 613.44 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर पश्चिम टोला, वार्ड संख्या 5 निवासी रघुवंश राय के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article