बेगूसराय के मंसूचक गैंगरेप कांड: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजे गए जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी बेगूसराय के मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है कि मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत में मॉर्निंग वॉक करने के दौरान एक नाबालिक लड़की को दो युवक के द्वारा जबरन कर में बैठ कर ले गया और रेप की घटना को अंजाम दिया। 

- Sponsored Ads-

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चले कि मंसूरचक थाना क्षेत्र में 21 मई की सुबह करीब 3 बजे छात्रा अपने एक दोस्त के साथ सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक कार में सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में छात्रा को जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाश छात्रा को भट्ठा चौक स्थित सब्जी गद्दी के पीछे सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 

घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने पिता के घर लौटने पर 24 मई को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मंसूरचक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पीड़िता के परिजनों ने हवासपुर निवासी हरेराम महतो के पुत्र सुशील कुमार उर्फ नटवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई आल्टो कार भी आरोपी के नाम से बताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया और तकनीकी जांच के आधार पर घटना में प्रयुक्त आल्टो कार को जब्त कर लिया। 

साथ ही कार चालक संदीप महतो और सुनील महतो उर्फ नटवरलाल को भी  गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और बेगूसराय एसपी मनीष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था और पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया है कि 21 मई को एक छात्रा के साथ कर में जबरन खींच के ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

Share This Article