डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या 15 शिबूटोल गांव से बछवाड़ा थाना की पुलिस ने रविवार को हथियार के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिबूटोल गांव निवासी चानो यादव का पुत्र रूदल यादव व कमलेश यादव के रूप में की गयी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त आरोपी के पिता रेलवे से रिटायर कर्मी है जिन्हें पेंशन मिलता है, तथा अपने हिस्से का खेती योग जमीन के साथ बड़े पुत्र के साथ रहते हैं, जबकि आरोपी तीन भाई हैं जिसमें पेंशन की राशि व खेती योग जमीन में हिस्सा को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता है. रविवार को भी पेंशन व जमीन को लेकर दोनों भाई के बीच झगड़ा हुआ, और कुछ ही देर में दोनों भाई एक दुसरे के जान लेने पर उतारू हो गये.
स्थिति को देखते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना की पुलिस ने दोनों भाई को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ़्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी मास्केट भी बरामद किया. मामले को लेकर डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, पुछताछ के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.
डीएनबी भारत डेस्क