डीएनबी भारत डेस्क
खोदाबंदपुर, जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंचल के फफौत और दौलतपुर पंचायत में सोमवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 40000 नगद राशि भू लगान का वसूली किया गया।
- Sponsored Ads-

साथ ही परिमार्जन, जमाबंदी सुधार ,जमाबंदी को आधार से लिंक करने का काम भी किया गया। शिविर में प्रभारी राजस्व अधिकारीसह राजस्व कर्मी मोहम्मद जावेद ,राजस्व कर्मचारी रामदेव कुमार, डाटा ऑपरेटर मौजूद थे इसकी जानकारी सी ओ प्रीति कुमारी ने दिया है।
सीईओ ने सभी रैयतों से भु लगन का संपूर्ण बकाया राशि शिविर में पहुंचकर चुकता करने का आग्रह किया है।तथा जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण के समाधान हेतु शिविर में पहुंचने का आग्रह किया है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
