समस्तीपुर मंडल में लालगाडी टिकट चेकिंग लगातार जारी

DNB Bharat Desk

महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 17.05.25 को समस्तीपुर मण्डल के किशनपुर, हायाघाट, दरभंगा, सकरी, खजौली एवं जयनगर स्टेशनों पर लाल गाड़ी से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे 15 TTE एवं 07 RPF स्टाफ को लगाया गया था।

चेकिंग के दौरान ट्रेन स. 55514, 13225 एवं 11062 को चेक किया गया एवं कुल 506 मामलों से  ₹229915/- राजस्व की प्राप्ति हुई। यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा विशेष लाल गाड़ी से टिकट चेकिंग कराई जा रही है।

समस्तीपुर मंडल में लालगाडी टिकट चेकिंग लगातार जारी 2इन स्टेशनों के टिकट खिड़कियों पर यात्रा टिकट लेने के लिए यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।यत्रियों से अपील है कि उचित किराया का टिकट लेकर ही यात्रा करें। समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों के बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव हेतु प्रयासरत है।

Share This Article