डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से देशी शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों के साथ 15 लीटर देशी शराब भी बरामद की है।

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भीठ गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान वार्ड संख्या-12 निवासी राजकुमार मुखिया के पुत्र रोहित मुखिया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी शराब बनाने के उपकरण तथा 15 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट