इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान को दबंगों ने किया तोड़फोड़, थाना में मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

खुदाबंदपुर बाजार स्थित महादलित राजू पासवान की इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान को दबंगों ने दिनदहाड़े तोड़फोड़ कर उजार दिया और लूटपाट किया । अनुमानित क्षति लाखों का बताया जाता है। घटना की बाबत राजू पासवान ने खुदाबंदपुर निवासी उपेंद्र महतो एवं अन्य ज्ञात एवं अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है ।पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के पश्चात पुलिस उपाधीक्षक मंझौल नवीन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और थाना अध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान को दबंगों ने किया तोड़फोड़, थाना में मामला दर्ज 2बताते चलें कि विगत 30 वर्षों से राजू पासवान खोदाबंदपुर बाजार स्थित उपेंद्र महतो के घर के सामने सड़क की जमीन पर लकड़ी के गुमटी में टीवी, स्टोव, लाइट, बैटरी, जीप, कार के इलेक्ट्रिक संबंधी मरमती का काम करता था तथा छोटा-मोटा पाट पूरजा भी इलेक्ट्रिक से संबंधित बेचता था और अपना जीवको पार्जन करता था। गत सप्ताह उपेंद्र महतो ने स्थानीय विधायक राजवंशी महतो के पुत्र के माध्यम से अंचल अधिकारी को उक्त गुमती वहां से हटाने का अनुरोध किया था। कहा था उपेंद्र महतो के मकान में हमारा पार्टी कार्यालय है। चुनाव का समय है।

बैनर पोस्टर लगाना होगा ।उस गुमटी को वहां से खाली करवा दीजिए। अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी मामले को देख ही रही थी। इसी बीच उपेंद्र महतो अपने गुंडो के साथ दिन के उजाले में उक्त लकड़ी के गुमती नुमा दुकान को तोड़फोड़ कर ऊजार दिया तथा उसमें रखे सारे सामान को नष्ट कर दिया अथवा लूट लिया। दलित राजू पासवान अपनी कातर आंखों से यह सारी वारदात देखता रहा उसकी एक न चाली ।थक हार थाना के शरण में गया ।जब तक थाना घटना स्थल पर पहुंचती है उसका सब कुछ लुट चुका होता है ।

पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज किया है और मामले की तहकीकात कर रही है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आलोक में ज्ञात एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेड छापामारी किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है की घटना में शामिल सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article