डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित सेंको ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की डकैती मामले में एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर से एक अपराधि को गिरफ्तार किया है।

अपराधी के निशानदेही पर पुलिस ने नगर थाना छेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से उसके मकान से लूटा गया सोने का आभूषण बरामद किया हैं। हालांकि पुलिस ने अभी बरामद आभूषण के बारे में कुछ भी स्पस्ट नही बोल रही है।गिरफ्तार अपराधी की पहचान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुण्ठ निवासी बिजेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है।
बता दें कि बीते 14 मई को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सेंको ज्वेलरी शॉप में 6-7 अपराधियों ने धावा बोला था। अपराधियों ने वहां से करीब 5 किलोग्राम सोने के आभूषण और तीन लाख रुपये नकद लूट लिए थे। सूचना के बाद एसटीएफ ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए अपराधियों की पहचान की और समस्तीपुर में छापेमारी कर एक को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए बाकी सोने की बरामदगी के लिए लगातार अग्रतर छापेमारी की जा रही है।
एसटीएफ के अनुसार, इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चौरज निवासी विजय सिंह का पुत्र रोहित सिंह है। रोहित वर्तमान में हाजीपुर जेल में बंद है और उसी ने जेल के अंदर से घटना की साजिश रची थी। उसी के इशारे पर उसके शागिर्दों ने बंगाल में इस वारदात को अंजाम दिया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट