समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार से 22 कार्टन शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने देर शाम गुप्त सूचना पर शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के सिसई गांव के समीप सड़क किनारे एक मारूति सुजूकी कार पर लदे 22 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक घंघेबाज को रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

 वहीं दूसरा अंधेरे में चकमा देकर भाग निकला. पकडे गए आरोपित की पहचान रिशु कुमार झा के रूप में हुई है, जो रोसडा थाना क्षेत्र के नन्देनगर बलहा गांव का रहने वाला बताया गया है.

समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार से 22 कार्टन शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार 2 उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ वाहन को जब्त कर लिया. वहीं पकडे गए आरोपित से पूछताछ कर रही है। जब्त शराब की मात्रा 196.95 लीटर बतायी गयी है.

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article