तीन लोग हिरासत में, पत्नी का था अवैध संबंध, थरथरी थाना क्षेत्र के खर्जम्मा की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र से रिश्तों का कत्ल और भरोसे का खून कर देने वाली वारदात घटी है, जहां पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना खर्जम्मा गांव की बताई जा रही है। मृतक के गले पर पड़े काले निशान इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है।

मृतक की पहचान विश्वविजय पासवान के रूप में हुई है, जो अपने गांव गुलरियाबीघा से अपनी पत्नी के साथ ससुराल खर्जम्मा गया हुआ था। परिजनों के अनुसार, पत्नी स्वीटी कुमारी उसे बहाने से मायके ले गई थी। आरोप है कि रात में सोए हुए अवस्था में पत्नी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर विश्वविजय पासवान की गला दबाकर हत्या कर दी।
परेशान होना यह अभी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी स्वीटी कुमारी का किसी से अवैध संबंध है जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया दोनों के बीच अक्सर कहासुनी भी हुआ करता था। घटना की जानकारी देर रात परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा ने सीधे तौर पर पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है।
हिलसा डीएसपी कुमारी शैलजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
डीएनबी भारत डेस्क