नालंदा: डायन बिसाही का आरोप लगाकर अपने ही भतीजे ने घर में घुसकर चाची को छत से नीचे फेका, जख्मी महिला को सदर अस्पताल में कराया भर्ती

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

अंधविश्वास और कुप्रथाओं के चलते एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरमेरा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला को उसके ही भतीजे ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर घर की छत से नीचे फेंक दिया।जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

, नालंदा: डायन बिसाही का आरोप लगाकर अपने ही भतीजे ने घर में घुसकर चाची को छत से नीचे फेका, जख्मी महिला को सदर अस्पताल में कराया भर्ती 2जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि महिला के कई हिस्सों में चोटें आई हैं, और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

नालंदा: डायन बिसाही का आरोप लगाकर अपने ही भतीजे ने घर में घुसकर चाची को छत से नीचे फेका, जख्मी महिला को सदर अस्पताल में कराया भर्ती 3जख्मी महिला ने बताया कि किसी शरारती तत्व के द्वारा उसके भतीजे जितेंद्र के घर के आगे मिट्टी के बर्तन में सिंदूर एवं अन्य पूजा के सामग्री को रख दिया था। इसी का आरोप भतीजे ने वृद्ध महिला एवं उनके पुत्र वधू पर लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article