बेगूसराय में शराबियों ने एक परिवार को पीट-पीटकर किया घायल

DNB Bharat

घटना में बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरजामपुर के वार्ड नंबर 6 की।

डीएपबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक परिवार को शराबियों को शराब पीने से मना करना उस समय महंगा पड़ गया जब शराबियों ने लाठी डंडे से पूरे परिवार को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के नूरजामपुर के वार्ड नंबर 6 की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि शराबियों के द्वारा शराब पिया जा रहा था तभी दंपति के द्वारा शराब पीने से लोगों को मना किया। इसी से नाराज होकर शराबियों ने जमकर लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से शराबियों का तांडव देखा जा रहा है और शराबी योग के द्वारा लाठी डंडे से पूरे परिवार को पीटा जा रहा है। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना की जानकारी बलिया थाना पुलिस को लगी है। मौके पर बलिया थाना की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article