चोरों ने भगवान को भी नहीं बक्सा, झमटिया घाट  मन्दिर से हजारो रुपये से भरा दानपेटी लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार की रात अज्ञात चोरो ने मंदिर में रखी दानपेटी को लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को रविवार सुबह मंदिर पहुंचने के बाद हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर से दानपेटी चोरी की सूचना बछवाड़ा थाना को दिया । बछवाड़ा थाना की पुलिस ने घटना पर मंदिर परिसर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी। लेकिन पुलिस छानबीन में किसी सही तथ्य पर नहीं पहुंच सकी। मन्दिर परिसर में शिव गंगा समिति के द्वारा लगाया गया सभी सीसीटीवी का तार कटा हुआ पाया गया।

चोरों ने भगवान को भी नहीं बक्सा, झमटिया घाट  मन्दिर से हजारो रुपये से भरा दानपेटी लेकर हुआ फरार 2वही मन्दिर परिसर में ग्राम प्रधान के अंश से भी सीसीटीवी लगाया गया है वह भी बंद मिला। पुलिस की हर कोशिश नाकामयाब रहा। बताते चले कि झमटिया गंगा धाम जो मिथिलांचल क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध गंगा घाट है। जहां पर मन्दिर परिसर के हर कोने कोने में सीसीटीवी लगा हुआ है। फिर भी चोरों को इसका कोई भय नहीं है। मन्दिर परिसर से चोरों ने इससे पूर्व दो बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। लेकिन किसी भी घटना आज तक उद्भेदन नहीं हो सका है। बछवाड़ा क्षेत्र में चोरी की घटना आम हो चुकी हैं। आए दिन गांव,ग्राम, बाजार अब तो भगवान को भी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

- Sponsored Ads-

चोरों ने भगवान को भी नहीं बक्सा, झमटिया घाट  मन्दिर से हजारो रुपये से भरा दानपेटी लेकर हुआ फरार 3घटना को लेकर शिव गंगा समिति के अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि एक भी दिन ऐसा नहीं होता जब चोरी की घटना ना हो। चोरी किया गया दान पात्र कार्तिक पूर्णिमा से दो दिन पूर्व से ही खोला नहीं गया था। पूर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जिससे दान पात्र में चढ़ावा चढ़ाने वालों का तांता लगा रहता है। चोरी किया गए दान पात्र जो पूर्ण रूप से भरा हुआ था, लगभग दान पात्र में सत्तर से अस्सी हजार रुपया होगा जिससे चोरों ने चोरी कर लिया।

बार बार चोरी के घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दिया जाता है, लेकिन सिर्फ छानबीन का हवाला देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता हैं। इससे चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article