शौच जाने के दौरान गोली मारकर महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी,पुलिस कर रही छानबीन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृत महिला की पहचान रघुनंदनपुर गांव निवासी चंदन कुमार चौधरी की पत्नी 32 वर्षीय सुमन कुमारी के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि सुमन कुमारी अपने पति चंदन कुमार और अपनी छोटी पुत्री के साथ घर से किसी रिश्तेदार के यहांं जा रही थी।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान रास्ते में महिला को शौच लगने पर वह खेत की ओर गई।तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी मौके पर पहुंचे और दिनदहाड़े महिला की बेटी के सामने ही गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई।गोली की आवाज सुनकर जब पति और बच्ची घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी, जबकि अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। ।महिला की हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

शौच जाने के दौरान गोली मारकर महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी,पुलिस कर रही छानबीन 2

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना तेयाय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।डीएसपी ने बताया कि मृतका की पुत्री ने बयान दिया है कि वह अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार के यहां जा रही थी। मां जब खेत की ओर शौच के लिए गईं, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

शौच जाने के दौरान गोली मारकर महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी,पुलिस कर रही छानबीन 3फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या किस वजह से की गई, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की पहचान कीे लिए छापेमारी की जा रही है। तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।

Share This Article