नालंदा: RSS शताब्दी वर्ष पर बिहार श्री के टाउन हॉल में जनसंगोष्ठी का हुआ आयोजन, “पंच परिवर्तन” पर हुआ चर्चा, समाज के 300+ प्रतिनिधि हुए शामिल

DNB Bharat Desk

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत बिहार के श्रीनगर में एक प्रमुख जनसंगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें समाज की 35 श्रेणियों से जुड़े 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “पंच परिवर्तन” रहा, जिसके माध्यम से व्यक्तिगत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक बदलाव की अवधारणा पर चर्चा हुई।

- Sponsored Ads-

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य मुकुल कानेटकर ने शिरकत की। मुख्य वक्ता मुकुल कानेटकर ने कहा कि राष्ट्र की एकता का आधार संस्कृति और आत्मीयता है, न कि भाषा या राजनीति। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, आरक्षण और नागरिक कर्तव्यों पर जोर देते हुए कहा कि बदलाव की शुरुआत व्यक्ति से होकर समाज और राष्ट्र तक पहुंचती है।

नालंदा: RSS शताब्दी वर्ष पर बिहार श्री के टाउन हॉल में जनसंगोष्ठी का हुआ आयोजन, “पंच परिवर्तन” पर हुआ चर्चा, समाज के 300+ प्रतिनिधि हुए शामिल 2अपने प्रभावी उद्बोधन से संगोष्ठी का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और राष्ट्रीयता हमारे लिए ना तो कोई आर्थिक विषय है और ना ही राजनीतिक यह किसी एक भाषा से निर्मित राष्ट्र भी नहीं है इस राष्ट्र का वास्तविक आधार हमारी संस्कृति हमारे संस्कार और हमारे भीतर की आत्मीयता है।

नालंदा: RSS शताब्दी वर्ष पर बिहार श्री के टाउन हॉल में जनसंगोष्ठी का हुआ आयोजन, “पंच परिवर्तन” पर हुआ चर्चा, समाज के 300+ प्रतिनिधि हुए शामिल 3इस अवसर पर क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह, सह क्षेत्र कार्यवाह विनेश प्रसाद, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप सिंह, क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पांडे, प्रांत प्रचारक उमेश जी, विभाग कार्यवाह गिरिधर गोपाल मुरारी सिन्हा, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख सुनील कुमार गरीमामयी उपस्थिति रही।

Share This Article